• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन साप्ताहिक कार्यक्रम को ले नुक्कड़ नाटक टीम को प्रभारी डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गत किशनगंज जिले में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन सेव द चिल्ड्रन द्वारा नुक्कड़ नाटक की टीम को बुलाया गया। डीआरडीए परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर नुक्कड़ नाटक की टीम को रवाना किया गया।

बता दें कि नुक्कड़ टीम द्वारा लगातार एक सप्ताह तक किशनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में 13 जून को धावा दल के द्वारा शहरी क्षेत्र से 11 बाल श्रमिकों को मुक्त भी किया गया। प्रभारी डीएम के द्वारा पूरी टास्क फोर्स की टीम को बधाई दी गई एवं निर्देश दिया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहे।
इस कार्यक्रम में जिले के बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रविशंकर तिवारी, श्रम अधीक्षक वीरेंद्र महतो, सेव द चिल्ड्रन के मो अलीम, विहान के विधिक सलाहकार पंकज झा एवं अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *