• Thu. Mar 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में रचित व रिया ने मारी बाजी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में गट्टानी परिसर तेघरिया में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र किशनगंज चेस एकेडमी में रविवार के दिन एक निःशुल्क जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रचित बियानी व रिया गुप्ता ने बाजी मारी।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने सूचित किया कि इस प्रतियोगिता के बालक विभाग में रमित जैन एवं संयम अग्रवाल को क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मानव तामांग, विवान दे, सार्थक आनंद, रणवीर रमेश साहा, ग्रंथ जैन, पूर्ण दोकानिया, सुंदर राय, अजितेश साहा, अयांश रंजन, मयंक कुमार एवं अन्य क्रमशः उनके पीछे-पीछे रहे। बालिका विभाग में रिया के बाद आस्था अग्रवाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ एवं दिवास सुराणा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

इस प्रतियोगिता के शीर्ष विजेताओं को संघ के उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी एवं उपाध्यक्ष बासुकीनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। शेष प्रतिभागियों को भी पारितोषिक प्रदान किया गया। व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, रोहन कुमार, मोहम्मद अमानुल्लाह एवं अन्य ने अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *