किशनगंज में पिछले 24 घंटे में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव केस, जुलाई माह में 56421 लोगों की जांच में 121 लोग मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जताई चिंता।
जुलाई माह में जिले में 56421 लोगों की जांच की गई। इनमें 121 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि ठीक होनेवालों की संख्या 70 है। फिलहाल जिले में कोरोना के 50 एक्टिव केस हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं एवं तेजी से ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दो हजार 399 लोगों की जांच की गई। इनमें पांच संक्रमित मिले।
सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर ने बताया कि संक्रमण का लगतार बढ़ना चिंताजनक है। इसके लिये हमारा लापरवाह रवैया जिम्मेदार है। संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण के रूप में हमारे पास महत्वपूर्ण विकल्प उपलब्ध है। लेकिन अभी भी कुछ लोग पूर्ण टीकाकरण के महत्व को नजदअंदाज किये हुए हैं। इतना ही नहीं हाथों की सफाई, शारीरिक दूरी का ध्यान, भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज, मास्क का उपयोग जैसे संक्रमण से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों के प्रति भी लोगों का लापरवाह रवैया कायम है। हमें इससे बचने की जरूरत है। पूर्ण टीकाकरण जरूरी है।
इसलिये सभी लोग निर्धारित समय पर टीके का उपयुक्त डोज अवश्य लें। सभी वंचित को टीकाकृत करने का कार्य जारी : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया अनवरत जारी है। हर घर दस्तक अभियान के माध्यम से टीकाकर्मी लोगों के घर-घर पहुंच कर वंचितों को टीकाकृत कर रहे हैं। सभी चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। इसी आलोक में आज जिले में टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया है।
जिसमें 254 साइट का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने के लिये पीएचसी स्तर पर संचालित कॉल सेंटर के माध्यम से लाभुकों से दूरभाष पर संपर्क साधा जा रहा है। जिले में अब तक 12.33 लाख लोगों ने टीका का पहला, 10.84 लाख लोगों ने दूसरा व 98 हजार 853 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया है।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply