शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय किशनगंज में डीएम सह अध्यक्ष नवोदय विद्यालय प्रबन्धन समिति किशनगंज, श्रीकांत शास्त्री के द्वारा 32वी रीजनल एथलेटिक्स मीट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम एनसीसी दस्ता तथा विद्यालय बैंड पार्टी द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। नवोदय विद्यालय किशनगंज के प्राचार्य मोहम्मद मेराज आलम द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। इसमे प्राचार्य जेएनवी ने नवोदय विद्यालय से उनके प्रेम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से आग्रह करने पर जेएनवी के लिए सर्वथा तत्पर रहते हैं। जिलाधिकारी द्वारा सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद विद्यालय के लिए समय निकालने के लिए कृतज्ञता अर्पित की।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बच्चो को खेल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। खेल का हमारे जीवन में अप्रतिम स्थान है। खेल से अनुशासन आता है और अनुशासन से देश महान बनता है। उन्होंने कहा एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार 5000 मीटर दौड़, पुरुष वर्ग में कटिहार क्लस्टर के सुनील कुमार को स्वर्ण पदक जीता, वर्धमान क्लस्टर के पूर्ण चंद्र मुर्मू को रजत पदक, रांची क्लस्टर के राम कुमार यादव को तृतीय स्थान के लिए कांस्य पदक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऑफिशियल्स, क्लस्टर कॉर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार, प्रिंसिपल, जेएनवी कटिहार, अभिभावक संघ मीडिया संघ के सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन संजीव कुमार ने किया।
बताते चले कि नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग द्वारा बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्लस्टरों, रांची, वर्धमान, पटना, तथा कटिहार क्लस्टर के कुल 180 प्रतिभागी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। इसमें कुल 97 प्रतिस्पर्धाएं होनी हैं। इस खेल कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरष्कृत भूतपूर्व पीईटी अनिल कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हो रहा है। इस कार्यक्रम में उनके सहयोगी के रूप में कल्पना कुमारी सिंह, बी के मंडल, अंतिमा कुमारी एवं अन्य विद्यालय से आए हुए पीईटी ने सहयोग किया। उप प्राचार्य मनोज कुमार झा द्वारा सबों का आभार व्यक्त किया गया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply