• Tue. Mar 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टाउन थाना परिसर में जमीन से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेश अनुसार टाउन थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन सीओ समीर कुमार के नेतृत्व में किया गया। जमीनी विवाद से संबंधित लगे जनता दरबार में कुल दो मामले पहुंचे। वही इस दौरान आए हुए जमीनी विवाद से संबंधित मामले को लेकर समीर कुमार के द्वारा बारीकी से सभी के कागजात की जांच की गई। जांच करने के दौरान एक मामले का निष्पादन मौके पर सीओ समीर कुमार के द्वारा कर दिया गया। बाकी बचे मामले को अगले शनिवार जनता दरबार में आने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *