• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टाउन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से 120 बोरी यूरिया जब्त; चालक गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज/बहादुरगंज।

टाउन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर से 120 बोरी यूरिया जब्त किया गया। कार्रवाई शनिवार की सुबह किशनगंज-बहादुरगंज पथ स्थित कदमरसुल के समीप की गई है। जहां ट्रैक्टर में लदे 120 बोरी खाद के साथ चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है।

गिरफ्तार चालक मल्लीक अख्तर लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। बाहादुरगंज के किसी व्यक्ति का शहर से सटे बंगाल के रामपुर बिलायती वाड़ी से अनवर आलम नामक व्यक्ति के गोदाम से 120 बोरी यूरिया खाद लेकर बहादुरगंज जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *