• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टाउन थाना में जमीनी विवाद मामलों के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार, चार मामलों का हुआ निष्पादन।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज टाउन थाना में जमीनी विवाद मामलों के निपटारे को लेकर शनिवार को लगाया गया जनता दरबार।जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डाँ इनामुल हक मेगनू के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार में कई मामले सामने आए। कुल 10 मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर ही 4 मामलों का निष्पादन किया गया। वही 6 मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। इसके लिए सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई।

सदर थाना मे अंचल अधिकारी समीर कुमार व सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर सीओ समीर कुमार, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी मौजूद थी।डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुलहक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को लगाया जाता है। एसपी ने बताया कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *