• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टीकाकरण हर घर दस्तक अभियान के तहत अब तक 1.79 लाख लोगों ने लिया टीका।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

जिलेे में टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान जारी है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। रिफ्यूजल रिस्पॉन्स टीम को इस अभियान में सफलता भी मिल रही है। हर घर दस्तक अभियान के तहत जिले में कुल 3 लाख 65 हजार 245 लोगों को वेक्सीन देने का लक्ष्य है। अबतक 1 लाख 78 हजार 678 लोगों ने वेक्सीन लिया है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान की अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के लिए प्रखंडवार पदाधिकारी नियुक्त किया गया है । टीका लेने से इंकार करने की सूचना पर रिफ्यूजल रिस्पॉन्स टीम तत्काल पहुंच कर लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने का प्रयास कर रही है।

आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मियों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली जा रही है। धार्मिक संस्थानों से भी माइकिंग के जरिये लोगों को अभियान की जानकारी देते हुए दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जा रहा है। अबतक जिले में कुल 12.26 लाख लोगों को प्रथम डोज ,10.67लाख लोगों को दूसरा डोज तथा 81 हजार 438 लोगो को प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *