• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ के चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया हाट के डीलर का हृदय गति रुकने से निधन।

सारस न्यूज टीम, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ के चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया हाट के जन वितरण प्रणाली विक्रेता सिकंदर प्रसाद साह (57) का निधन मंगलवार को हृदय गति रुकने से हो गई। वे विगत कई महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपने निवास सुहिया में अंतिम सांस ली। अपने पीछे पत्नी तीन पुत्र एवं एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है।

उनके देहांत की खबर सुनकर जनवितरण प्रणाली संघ की ओर से प्रखंड मुख्यालय टेढ़ागाछ परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया और उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *