टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत में अवस्थित फुलवरिया बाजार में जलजमाव की समस्या के कारण नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह सड़क पर जलजमाव की बदतर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस समस्या के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो जाने से परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से जलजमाव के कारण सड़क पर गंदगी भी फैल रही हैं। जिसके दुर्गंध से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है।
बताते चलें कि बड़ी संख्या में प्रखंड के लोग इसी मार्ग से बाजार, डाकघर, स्कूल, ग्राम कचहरी, मंदिर आदि कई सार्वजनिक स्थान तक आने जाने के लिए आवाजाही करते हैं। लेकिन जलजमाव की समस्या के कारण लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या के स्थाई रूप से निजात न मिलता देख स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से नाला निर्माण कर जलजमाव की समस्या की समाधान करने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि फुलवरिया बाजार से सरकार को लाखों की राजस्व मिलता है लेकिन जल निकासी को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है। जिससे अलग-अलग जगहों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है। अभी तो मानसून दस्तक ही दिया है। अभी से यह हाल है तो आगे आने वाले दिनों में कैसी बदतर स्थिति उत्पन्न होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण वार्ड सदस्य गोविंदा तिवारी ने बताया कि सड़कों पर भारी वाहन के चलने के कारण सड़क जगह जगह धंस गई है और साथ ही लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से नाले की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही हैं और जलजमाव की समस्या बनी रहती हैं।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply