• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया, पति की दीर्घायु के लिए किया तीज।

सारस न्यूज टीम, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिरों, बाजारों में काफी रौनक रही। बाजारों में सुहाग सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। बताते चलें कि फुलवरिया में महिलाओं ने तीज पर्व पर पूजा-अर्चना की। विवाहित स्त्रियों के अलावा अविवाहित युवतियों ने भी यह व्रत रखा। विवाहित महिलाओं ने यह व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखा।

अविवाहित युवतियों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि अच्छे वर प्राप्ति के लिए व्रत रखा। भगवान शिव व देवी पार्वती को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने मंदिरों में पंचामृत से शिवलिंग को स्नान करवाया। महिलाओं का मानना है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों में गौरी-शंकर का पूजन किया। प्रसाद का भोग लगाया आैर देवी पार्वती को सुहाग सामग्री भी समर्पित की।

इस प्रकार की जाती है पूजा: मंदिरों में आई महिलाओं ने कहा कि हरितालिका व्रत के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहा- धोकर पूरा श्रृंगार किया जाता है। शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है। फुलवरिया के महिलाओं में रूपा कुमारी, कविता कुमारी, मीना कुमारी, रीना कुमारी, बेबी कुमारी, मीना देवी आदि ने कहा कि हरतालिका तीज का कार्यक्रम सभी लोग मिलजुल कर मना रहे हैं, इससे राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *