• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर योग दिवस के अवसर पर योगासन कर स्वस्थ रहने का दिया गया संदेश।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ।

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। 12वी बटालियन के एसएसबी जवानों द्वारा सुबह 7 बजे योग के विभिन्न आसनों को भारत नेपाल की सीमा पर स्थित कैम्पों में किया गया। इंस्पेक्टर राजेश राय एवं मुख्य आरक्षी मुरली कृषण ने माफी टोला कैम्प में योग का आयोजन किया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय ने बताया कि योग हमारे शरीर को निरोगी रखने का सबसे उत्तम साधन है। इस मौके पर सभी जवानो ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *