• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढागाछ पुलिस ने एक महिला को डायन बताकर हत्या करने के आरोप में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

किशनगंज के टेढ़ागाछ में बीते सोमवार 02 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम छतियन डाँगा (कुआँरी) में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गयी है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची तो पाया कि मृतका तारा देवी उम्र (70) को उनकी बहु ग़ौरी देवी उम्र (32) पति बिनोद मंडल अपने पिता जितन लाल मंडल के साथ मिलकर डायन होने के संदेह में मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका तारा देवी के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया। इस संबंध में टेढागाछ थाना काण्ड सं0-63/23, धारा-302/34 भा०द०वि० के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त गौरी देवी, पति बिनोद मंडल एवं जीतन लाल मंडल, विरूद्ध दर्ज किया गया। तत्पश्चात् दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *