• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलबरिया दुर्गा मंदिर में पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ(किशनगंज)

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित फुलबरिया दुर्गा मंदिर में पूजा को लेकर शुक्रवार की शाम को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का बात कही। दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। पूजा समिति को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ नहीं हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार हीं पूजा होगी। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में मोटरसाइकिल से लहरिया कट मारने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

शांति समिति के बैठक के मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला,मंदिर उपाध्यक्ष गोविंदा तिवारी,मुखिया अबु बकर,सरपंच नौसादआलम, समाजसेवी विजय साह, वार्ड सदस्य एवं पंच विष्णू देव सिंह,वार्ड संख्या चार के पंच तहजुब आलम,भोला सिंह,रमेश साह ,गंगा साह ,पाण्डव महतो,रवि सेना,मिट्ठू साह,मंदिर के अन्य सदस्य के साथ जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *