• Wed. Mar 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ट्रक से गिरकर मजदूर हुआ घायल, इलाज जारी।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

सामान लदे ट्रक के ऊपरी तल पर तिरपाल बांधने के दौरान ऊंचाई से गिर कर एक मजदूर घायल हो गया। तेघरिया रेल गुमटी के समीप स्थित माँ अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट में घटित घटना के बाद इलाके में हडकम्प मच गय। जहां साथी मजदूरों ने फ़ौरन घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती करवाया। घायल मजदूर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *