• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीआरसीसी द्वारा आयोजित बैठक में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर की विस्तृत चर्चा, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, किशनगज कार्यालय (डीआरसीसी) द्वारा संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। बैठक में किशनगज जिले के सभी मान्यता प्राप्त कॉलेज के प्राचार्य मौजूद थे। बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।

विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं योजना के प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में प्रधानाचार्यो के अलावा जिला योजना पदाधिकारी आशीष पांडेय, ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) अशफाक अंसारी समेत ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), किशनगंज के प्रबंधक कुमार नितिन, सहायक प्रबंधक अफ़ज़ल काज़मी व सरोज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *