• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम किशनगंज के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया मासिक निरीक्षण।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में डीएम के द्वारा माह जुलाई 2022 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। इसके अतिरिक्त वेयर हाउस सीढ़ी के तरफ लगे दो अतिरिक्त ताला को भी सील करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनिरूल शेख भी मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *