• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम ने की कृषि और कृषि से संबद्ध कार्यों की समीक्षा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा अपने कार्यालय वेशम में कृषि और कृषि से संबद्ध कार्यों की समीक्षा कृषि एवं संबद्ध अधिकारी के साथ किया। जिला कृषि पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, उद्यान के सहायक निदेशक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी,आत्मा के परियोजना निदेशक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी से बारी- बारी से उनके कार्यालय व विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी ली गई। सभी संचालित योजनाओ, जिले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास से संबंधित आंकड़ों पर पीपीटी की प्रस्तुति पेश की गई। इस मौके पर कृषि विभाग के सभी स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *