सारस न्यूज, किशनगंज।
जिलाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा अपने कार्यालय वेशम में कृषि और कृषि से संबद्ध कार्यों की समीक्षा कृषि एवं संबद्ध अधिकारी के साथ की। जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उद्यान के सहायक निदेशक, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, आत्मा के परियोजना निदेशक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी से बारी- बारी से उनके कार्यालय व विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी ली गई। सभी संचालित योजनाओ, जिले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास से संबंधित आंकड़ों और विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति के साथ अगली बैठक में आने का निर्देश दिया गया।