• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला कौशल समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विभिन्न स्टेकहोल्डर (हितधारकों) विभागों के समस्त अधिकारियों ने भी भाग लिया, जिसमें कौशल विकास से संबंधित अनेक एजेंडों पर चर्चा हुई।
विभिन्न विभागों द्वारा कौशल विकास के संबंध में अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिन पर जिलाधिकारी ने सराहना की तथा उन कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही, जिलाधिकारी ने विभिन्न मंचों के माध्यम से विज्ञापन पर ध्यान देने का आदेश दिया ताकि छात्र-छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस बैठक में विकलांगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *