• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज प्रखण्ड के मंझोक में तटबंध के मरम्मति कार्य एवं कटाव का किया निरीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को किशनगंज प्रखण्ड के मंझोक स्थित महानंदा नदी के तटबंध का मरम्मति कार्य एवं नदी के कटाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में तटबंध कहीं-कहीं पर स्टेप बाय स्टेप के स्थान पर वर्टीकल बना हुआ पाया गया। उसे तुरत सही करने हेतु मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निदेशित किया गया। उन्हें किये गये कार्य का मापी कर मापीपुस्त व तटबंध मरम्मती से संबंधित प्राक्कलन समीक्षा हेतु उपब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही तटबंध मरम्मति का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप बाढ़ से पूर्व पूर्ण करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण तथा अन्य कर्मी उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *