• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डुमरिया में नाली सहित ढक्कन का नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के द्वारा किया गया शिलान्यास।

सारस न्यूज, राहुल कुमार, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में नाले सहित ढक्कन का शिलान्यास नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान एवं वार्ड नंबर 30 के वार्ड पार्षद दिपाली सिंह ने फीता काटकर किया। शिलान्यास के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि परितोष मुखर्जी के घर से सुबोल दास के घर तक बीते कई वर्षों से नाली का निर्माण नहीं हुआ था। यहां के मोहल्ले वासियों को नाली ना रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए नाली का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि मोहल्ले वासियों को कोई परेशानी नहीं हो। निर्माणधिन नाली का शिलान्यास आज नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान एवं वार्ड पार्षद दिपाली सिंह के द्वारा किया गया है। नाली सहित ढक्कन की योजना की राशि 18 लाख 66 हजार 3 सौ है। वही शिलान्यास के दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों में जुगल चंद्र राय, सुजय राय, हनुमान सिंह, अमित रमन, शंकर दास, राजेश चौहान, राजेश पासवान, पिंकू दे, शशांक सिंह, विशाल पाल एवं अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *