• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाडी में जिला कृषि टास्क फोर्स की विशेष बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमे संबधित जिला स्तरीय पदाधिकारी ने भाग लिया। बैठक में आगामी रबी सीजन को देखते हुए गेहूं की रोपनी, धान अधिप्राप्ति की तैयारी की स्थिति, खाद की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, कृषि फीडर में 16 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, नलकूप की मरम्मती सहित पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पशुपालन एवम डेयरी से संबधित योजना आदि को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि नियमित रूप से कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी, इसमें सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी भाग ले ताकि सभी स्थितियों पर नजर रखी जा सके।
उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम, सभी कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरन, कार्यपालक अभियंता विधुत को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *