• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डॉ. शाहजहां हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी के चौथीं बार जिला अध्यक्ष मनोनित।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

लोक सभा और विधान सभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) पार्टी के डॉ. अनिल कुमार प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह विधायक सहपूर्व मंत्री, बिहार सरकार के द्वारा पूर्व के सभी आदेशों को आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक- 25 सितम्बर 2023 को जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। इसी दौरान किशनगंज जिला से चौथी बार जिला अध्यक्ष डॉ. शाहज़हां को मनोनीत किया गया है। वहीं डॉ शाहजहां ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ पद का निर्वहन करूंगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर शाहजहां को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *