• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दबंगों ने खेत हड़पने को लेकर किया झड़प, लहूलुहान पीड़ित ने टाउन थाना से लगाई न्याय की गुहार

विजय गुप्ता, सरस न्यूज़, किशनगंज।

टाउन थाना क्षेत्र के हालामाला गांव के एक मकई खेत में मवेशी बांधने को लेकर हुए झड़प मे एक व्यक्ति हुआ लहुलुहान। गांव के दबंगों ने खेत हड़पने को लेकर किया झड़प। वहीं घायल व्यक्ति लहूलुहान होकर न्याय की गुहार लगाने टाउन थाना पहुंच गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। घायल मो. समीम पिता- हवीवुर रहमान ने बताया कि रविवार की दोपहर जब वो धान व मकई के बीज लगाये गए अपने खेत में गया तो देखा उसी खेत मे कुछ लोग मवेशी बांध रहे थे, जिसमें मो. कमरुल हूदा, नूरुल हुदा, तौसीफ सहित 10-15 लोग खेत में मौजूद थे। और सभी के हाथो मे डंडा व धारधार हथियार था। जब उसने मवेशी को खेत में बाधने का विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। और उसी वक्त उसकी माँ शोर शराबा सुनकर वहां पहुंची तो पीड़ित की मां को भी उन्होंने मार कर घायल कर दिया।घायल समीम ने बताया कि एक माह पूर्व भी गांव के उक्त दंबगो ने उसके साढ़े तीन बीघा मकई खेत में आग लगा दिया था। कहा कि ये लोग उसके खेत को कब्जा करना चाहते हैं, जिसको लेकर पीड़ित ने एक माह पूर्व भी टाउन थाना में कांड संख्या 161/22 दर्ज कराया था। जिसके बाद एसपी डाँ इनामुल हक मेगनू ने खुद खेत जाकर जायजा लिया था। लेकिन उसके बाद भी दंबगो की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित परिवार कई बार एसपी कार्यालय से लेकर थाना का चक्कर लगा चुके है। यदि समय रहते पुलिस दबंगों पर कारवाई करती तो दोबारा दबंगों के द्वारा घटना को अंजाम नहीं दिया जाता। फिलहाल घायल के दिए गए आवेदन पर टाउन थाना में पुलिस ने 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। टाउन थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान की जा रही है। चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जायेगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *