• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिघलबैंक- बहादुरगंज के मुख्य सड़क देव नगर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

सारस न्यूज टीम, दिघलबैंक, बहादुरगंज।

सोमवार की शाम दिघलबैंक- बहादुरगंज मुख्य सड़क के टप्पू स्कूल चौक के समीप देव नगर गांव की समीप तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गया। टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों बाइक सवार घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक लें गया जहां से स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान 62 वर्षीय ज्योतिष सिंह मंगुरा निवासी और 25 वर्षीय राजू लाल हरिजन भाट टोली बिरनिया निवासी के रूप में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *