• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिघलबैंक में डूबने से सात वर्षीय बालक की मृत्यु।


सारस न्यूज, किशनगंज।

दिघलबैंक प्रखंड के दोगिरजा में धार में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोगिरजा के महेंद्र प्रसाद गणेश की पत्नी अपने पति को खाना देने खेत जा रही थी। उसका पुत्र सावंत कुमार (उम्र 7वर्ष ) भी अपनी माँ के साथ खेत पर चला गया। इसी बीच वह बगल के धार में नहाने चला गया और नहाने के क्रम में वह डूब गया। अगल बगल के लोगों ने देखते ही बच्चे को पानी से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *