• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीपावली एवं कालीपूजा पर्व को लेकर चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

दीपावली एवं कालीपूजा पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. एनामुल हक मेगनु के निर्देश पर स्थानीय थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान को गति प्रदान किया गया। जहां शुक्रवार को पुलिस ने एलआर पी चौक के समीप वाहन चेकिंग किया हैं।

बहादुरगंज थाना में तैनात एएसआई शहनवाज़ खान की मौजूदगी में शराब तस्करी को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों वाहनों के कागजात सहित गाड़ी की डिक्की का जांच किया गया। मौके पर अभियान में आधे दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *