• Thu. Dec 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीपावली पर आज मां लक्ष्मी और गणेश की होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार समेत पूरा देश दीपों की रोशनी से आज सोमवार को जगमगा जाएगा। हर साल हिंदी महीने के कार्तिक मास के अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। दीपावली में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व माना जाता। सही मुहूर्त में पूजा करना काफी उत्तम माना जाता है। साथ ही खास ख्याल रखना होता है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की गलती न हो। दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा किस समय करना शुभ होगा ताकि माता लक्ष्मी खुश हो जाएं।

आज दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा स्थिर लग्न में करनी चाहिए। इससे माता खुश रहती हैं। सबसे पहला लग्न दिन के 1:59 बजे से 3:30 बजे तक कुम्भ लग्न चढ़ रहा जो स्थिर लग्न है। दूसरा सर्वोत्तम वृख लग्न है जो स्थिर लग्न है और आज शाम 6:36 से 8:33 तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *