• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर घर में दुबका था। सूचना मिलने के बाद महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता अनुष्का रानी ने कार्रवाई कर आरोपी विजेंद्र हरिजन को गिरफ्तार किया।

मंगलवार को आरोपी को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया। बता दें कि 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया था। मामले को लेकर पीड़िता के शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज की गई थी। पीड़िता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता छह माह पूर्व घर में अकेली थी। घर में घुस कर आरोपी बलत्कार किया था।

आरोपी पूर्व से शादी सुदा था। घटना क्रम की बात सभी को बताने पर उसकी व उसके भाई की हत्या कर देने की धमकी दी थी। जिसके बाद गर्भपात कराने का प्रयास किया था। मामला पीड़िता के परिवार के संज्ञान में जाने के बाद महिला थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *