• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

देहव्यापार के दलदल में फंसने से बाल बाल बची मोतिहारी की युवती, मिठाई खाने के बहाने वाहन से उतरकर मचाई शोर

सारस न्यूज, दिघलबैंक, किशनगंज।

अपनी सूझबूझ के कारण एक युवती देहव्यापार के दलदल में फंसने से बाल बाल बच गई। मामला उस समय उजागर हुआ जब कोचाधामन थाना क्षेत्र के जनता हाट में मिठाई खाने के बहाने वह वाहन से उतर गई और शोर मचाने लगी। युवती द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे सहयोग देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची कोचाधामन पुलिस ने मोतिहारी निवासी युवती को अपने सुरक्षा में ले लिया। वहीं संदेह के आधार पर बंगाल के पांजीपाड़ा निवासी दंपत्ति को हिरासत में लेकर उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल महिला थाने की पुलिस बरामद युवती और हिरासत में लिये गए दंपत्ति से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *