बनमनखी अनुमंडल के सरसी पुलिस द्वारा बुधवार को दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में संलिप्त पांच आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरसी पुलिस द्वारा बुधवार को कुशहा एवं जियनगंज के बीच में एक ट्रक चालक के साथ छिनतई की घटना से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा। गिरफ्तार व्यक्ति जानकीनगर थाना क्षेत्र के मिरचाईबारी निवासी विनय यादव का पुत्र आलोक कुमार यादव है।
वहीं दूसरी ओर सरसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन पर देसी कट्टा के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचानअजय कुमार साहनी पिता अधिकचंद्र साहनी, ग्राम नगराही थाना रानीगंज, रामप्रवेश कुमार पिता जामुन मुखिया ग्राम हिंगवा थाना भरगामा, संदीप कुमार पिता पोकन शर्मा ग्राम हिंगवा थाना भरगामा तीनों जिला अररिया तथा अमोद कुमार सिंह पिता नागेश्वर साहनी ग्राम संतनगर थाना के नगर (पूर्णिया) है।इस संबंध में सरसी थानाध्यक्ष एम ए हैदरी ने बताया कि गिरफ्तार सभी व्यक्ति पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply