• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो मजदूरों के करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के डुमुरिया भट्टा शनि मंदिर के पास दो मजदूर को करंट लगने से एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया है। मजदूरी का काम कर रहे मृतक मजदूर का नाम नेहरू दास, पिता मंगलू दास, सटे बंगाल के चापोड़ काशीबाड़ी बताया गया है। परिजनों ने कहा कि मृतक नेहरू दास मजदूरी का काम करता था और आज भी काम में गया था जहाँ करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में दोनों मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, मगर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांचोपरांत नेहरू दास को मृत की पुष्टि कर दिया जबकि घायल मजदूर तूरा दास की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक मजदूर के परिजनों को घटना खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *