मां दुर्गा को तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन विधिवत पूजा अर्चना की गयी। किशनगंज शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही एक बार फिर से मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से शोभायमान हो उठे। मंगलवार को दिन निकलने के साथ ही मां के भक्तों ने मंदिरों का रुख कर लिया। भक्तों की भीड़ को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे सभी लोग मां के दर्शनों के लिए सब कुछ छोड़ कर मंदिरों की ओर चल पड़े हों।
किशनगंज शहर के बड़ीकोठी, शीतला मंदिर, रेलवे दुर्गा मंदिर, पूरब पाली दुर्गा मंदिर, पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर, देवघाट खगड़ा दुर्गा, मनोरंजन क्लब, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, मोतीबाग दुर्गा मंदिर, तेघरिया दुर्गा मंदिर, तेउसा दुर्गा मंदिर, माधव नगर दुर्गा मंदिर पर शुभह से शुरू हुआ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थीं। क्रम से पूजा अर्चना कर दूसरे द्वार से बाहर निकल रही थीं। वहीं शाम के समय मंदिरों पर फिर से भक्तों की भीड़ उमड़ी जिससे मंदिर परिसर की शोभा फिर से बढ़ गयी।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply