नाबालिग युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को महिला थाना के पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर आरोपी साबिर के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 14 फरवरी की रात पीड़िता शौच करने के लिए अपने घर के पास स्थित बांसझाड़ जा रही थी। तभी पहले से ही वहां आरोपी युवक मौजूद था। आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी साबिर को पकड़ लिया।
मामले को लेकर बीते 13 मार्च को मध्य विद्यालय कमरखोद में पंचायती भी की गई। लेकिन भरी पंचायत में ही आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पिता और चाचा की पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक भी गांव से फरार हो गया। घटना को लेकर आरोपी के परिजन मामले को रफादफा करने का प्रयास करने लगे। लेकिन पीड़िता इंसाफ की मांग पर डटी रही और न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 20/22 दर्ज कर ली गई। मामला दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply