टॉउन थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने बुधवार के दिन महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पर काण्ड दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार गत 27 अक्टूबर की शाम पीड़िता ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान स्थल पर मो शहबाज ने उसे दबोच लिया और परोस के हल्दी खेत में ले जाकर चाकू की नोक पर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीँ पीड़िता के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दिए जाते ही परिजन मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाना किशनगंज पहुंची।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply