किशनगंज महिला थाना की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर दुसरे राज्य भागने के फिराक में था इसी दौरान पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई। जिसके बाद महिला थाना की पुलिस बस स्टैंड पहुंच कर आरोपी को दबोच कर महिला थाना ले आई। गिरफ्तार आरोपी विश्वनाथ हेम्ब्रम उम्र 22 वर्ष पिता- रिस्कु हेम्ब्रम साकिन चाँदमिट्टा कुम्हिया थाना गर्वनडांगा को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है।
बता दें कि आरोपी ने बीते माह गांव के ही एक 13 वर्षीय नाबालिग से 16 अप्रैल की रात आरोपी घर आकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता जब पांच वर्ष की थी तभी उसके घर वाले रिश्तेदार के यहां छोड़कर गए थे। अब वे 13 वर्ष की हो गई है। 15 अप्रैल को घर के अन्य सदस्य नेपाल रिश्तेदार के यहां शादी के लिए गई थी। अगले दिन ही रात आरोपी चुपके से नाबालिग के कमरे में चला गया। वह भय दिखाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दिया। घटना को अंजाम देकर वह चला गया। जिसके बाद पीड़िता ने घर के अन्य कमरे में सो रहे अपने रिश्ते दार को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले को लेकर 22 अप्रैल को पीड़िता अपने परिजनों के साथ मामला दर्ज कराई थी। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। जिसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply