• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के तत्वाधान में युवा संवाद भारत 2047 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के तत्वाधान में सहयोगी संस्था के माध्यम से युवा संवाद भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन किशनगंज शहर के सुभाष पल्ली स्थित इंसान डिग्री कॉलेज किशनगंज के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद रजा सैयद हाफिज निर्देशक इंसान डिग्री कॉलेज किशनगंज, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामानंद झा, इंसान स्कूल के प्रिंसिपल, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र किशनगंज ने भाग लेकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश पर अपना विचार युवा संवाद भारत 2047 के विषय वस्तु पर युवाओं को संबोधित किया। इसके अंतर्गत साधन सेवी के रूप में श्यामानंद झा विशिष्ट अतिथि के द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, जलवायु परिवर्तन में युवाओं की भूमिका, आदि विषयों पर विस्तृत रूप से युवाओं के बीच परिचर्चाऐं की। कौशल विकास विषयों पर दीपक कुमार मिश्रा साधन के रूप में भाग लेकर युवाओं को रोजगार के लिए हुनर जिंदगी में बहुत जरूरी है, इसी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की और मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद रजा सैयद हाफिज साहब निदेशक इंसान डिग्री कॉलेज ने युवाओं को साइंस आफ टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर विस्तृत रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपना विचार दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *