• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरू युवा केंद्र किशनगंज द्वारा रसल हाई स्कूल बहादुरगंज में खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, किशनगंज।

आज दिनांक आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र किशनगंज द्वारा रसल हाई स्कूल बहादुरगंज के खेल मैदान में बहादुरगंज प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आज के इस खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पीपी सिन्हा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपनिदेशक कृषि विभाग के कर कमलों द्वारा कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, दौड़ का उद्घाटन किया गया और विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर उन्हें सम्मानित किए गए।

इस कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के लेखा एवं कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के मो. शाहजहां अंसारी के द्वारा किया गया और बहादुरगंज प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक धीरज कुमार निदा सरीन ने भरपूर सहयोग किया। इसमें फुटबॉल के चार टीम वॉलीबॉल के चार टीम कबड्डी के लड़का और लड़कियों का दो टीम, दौड़ में एक 100 मीटर में लड़का लड़की भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

डॉ. पीपी सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक मानसिक विकास के लिए शारीरिक का विकास होना जरूरी है इसलिए खेल अपने जीवन में बहुत महत्व रखता है और खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित किया और इसी के साथ बहादुरगंज प्रखंड के खेल का संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *