• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरू युवा केंद्र किशनगंज द्वारा पोठिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के तत्वधान में आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को पोठिया प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन एवं दौड़ का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मो. बाबुल आलम पूर्व प्रमुख के द्वारा सभी खेलों का उद्घाटन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पोठिया प्रखंड के अंतर्गत युवा क्लब महिला मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।

इस खेल का संचालन नेहरू युवा क्लब बेलगाछी के सहयोग से संपन्न किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का नेतृत्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मो. शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ और इस खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को हमारे अतिथियों द्वारा ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने तथा शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल के महत्व के बारे में उसकी विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि आज के दौर में फिट इंडिया खेलो इंडिया के तहत हम अपने मानसिक और शारीरिक विकास कर सके। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सरिता हसदा, किशनगंज प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक विकास कुमार मिश्रा, बेलछी युवा क्लब के सिकंदर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *