• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरू युवा केंद्र संगठन कार्यालय किशनगंज में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई जयंती।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के 50वें स्थापना दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर आज किशनगंज नेहरू युवा केंद्र संगठन कार्यालय में उपनिदेशक कमल किशोर पासवान एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शाहजहां अंसारी के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित एवं नेहरू जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इसमें कार्यक्रम में जिले के सभी संघ सेवकों की उपस्थिति रही। वही बताया गया कि ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसके साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र की स्थापना 1972 में की गई थी।

इस कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, कुषेश, भूपेंद्र, निदा, ऐनुल, अभिषेक, शत्रुघ्न, पूजा, नित्या तथा अन्य युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *