• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु दिघलबैंक में प्रखंड स्तरीय सरपंच संघ की बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को प्रखंड दिघलबैंक के पंचायत सरकार भवन मंगुरा में प्रखंड स्तरीय सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिघलबैंक प्रखंड सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष नदीम असगर ने की। इस मौके पर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष जफर आलम, जिला सचिव वसी असगर, जिला मिडिया प्रभारी मुदिस्सर आलम, जिला उपाध्यक्ष शमशाद आलम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी 29 अक्टूबर 2023 को न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष जफर आलम ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर 2023 को बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के तत्त्वाधान में न्याय यात्रा किशनगंज जिला पहुंचेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला सरपंच संघ द्वारा सभी प्रखंड का दौरा कर प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंचों के साथ बैठक आहूत की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंच सरपंच के हित में समस्या समाधान हेतु प्रेदश संघ न्याय यात्रा के माध्यम से 11 सूत्री मांगे सरकार से की जा रही है। उक्त मांगे सरकार एवं मंत्री द्वारा आश्वासन के बावजूद पूरा नहीं किया जा रहा है। उक्त स्थिति में त्राहिमाम सरपंच के हित की लड़ाई के लिए न्याय यात्रा निकाली गयी है। मांगे पूरी नहीं होने पर अंततः राज्यपाल को सामूहिक इस्तीफा देंगे।
जिला सचिव वसी असगर ने कहा कि सरकार आज न्याय कर्ता के साथ अन्याय कर रही है। सम्मान, सुरक्षा, सुविधा, वेतन, बीमा, भत्ता, पेंशन व अधिकार से वंचित कर के गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज पर कुठाराघात किया जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष शमशाद आलम ने कहा कि सरकार गांधी जी के सपना ग्राम स्वराज को धरातल पर उतारने के बजाय एवं शक्ति को केंद्रीकृत कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
दिघलबैंक प्रखंड सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष नदीम असगर ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर पंच सरपंच आंदोलन को तेज एवं उग्र करेगी, जिम्मेवार सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि पंच सरपंच का लंबित वेतन सरकार भुगतान करें एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि करें। अन्यथा केंद्र एवं राज्य सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *