• Wed. Sep 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पर्यटन विभाग बिहार द्वारा जारी रेडी रेकनर में किशनगंज के चाय और अनानास को मिला स्थान, पर्यटन के दृष्टिकोण से ठाकुरगंज और पोठिया का उल्लेख कर चाय व अनानास की खेती के बारे में दी गई जानकारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा 07 अक्टूबर को जारी रेडी रेकनर 2 में किशनगंज के चाय और अनानास को स्थान मिला है। पर्यटन के दृष्टिकोण से ठाकुरगंज और पोठिया का उल्लेख कर यहां के चाय की खेती के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही इन स्थलों पर पहुंचने और पर्यटकीय सुविधाओं को भी दर्शाया गया है।
डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि किशनगंज में पर्यटन को बढ़ावा देने में रेडी रेकनर 2 के पेज 72 और 74 (पर्यटन विभाग द्वारा विमोचित) के माध्यम से किशनगंज की प्रमुख पहचान चाय व अनानास से लोग रु ब रू होने के लिए आकर्षित होंगे। साथ ही, पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यद्यपि जिला में अबतक कोई भी अधिसूचित पर्यटन स्थल नहीं है तथापि जिला प्रशासन किशनगंज में पर्यटन के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *