मोहर्रम पर्व के मद्देनजर यहां थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य के तहत एसपी के निर्देश पर सोमवार को थाना क्षेत्र बहादुरगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित फ्लैग मार्च में सीओ अजय कुमार सहित एएसआई निशाकांत कुमार, विजय कुमार सहित पुलिस के अधिकारी व अर्ध सैनिक बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च थाना से निकल कर मुख्य बाजार स्थित झांसीरानी चौक सहित विभिन्न मार्गों का चक्कर लगाते हुए क्षेत्र के विभिन्न मुख्यमार्गों से गुजरी।
सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

Leave a Reply