सारस न्यूज टीम, किसनगंज।
पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की तिथि में बदलाव किया गया है। 18 सितंबर को पर्व रहने के कारण अभियान की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण है। अभियान पर नजर रखने के लिये विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है। यह अभियान 23 सितंबर तक जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल किशोर ने कहा कि पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो सहित कई गंभीर रोग से रक्षा करती है।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर जिला टास्क फोर्स और प्रखंड स्तर पर प्रखंड टास्क फोर्स बनाया गया है। सभी कर्मियों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाया गया है। जिले में कुल 3 . 39 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए जिले में 1052 टीम बनाई गई हैं।
जिसमे कुल 2092 कर्मी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। अभियान के लिए 927 हाउस टू हाउस टीम, 90 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम तैयार की गई है। टीम की निगरानी के लिए 315 सुपरवाइजर भी प्रतीनियुक्त किये गए हैं।