Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पहले से चरमराई किशनगंज शहर की ट्रैफिक का दुर्गा पूजा की भीड़ से और बुरा हाल, मुश्किल में आम लोग।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में भीषण जाम की स्थिति हो रही है। शहर में मुख्य बाजार स्थित नेमचंद रोड, फल चौक, सौदागरपट्टी रोड, भगत टोली रोड, कगजिया बस्ती, धर्मशाला रोड में भीषण जाम लग रहा है। चंद ट्रैफिक कर्मियों के सहारे पूरा बाजार है। आदेश के बावजूद लोग सड़क पर वाहन खड़े रहे हैं।

दूसरी ओर वन वे भी फेल हो गया है। वरीय अधिकारियों का आदेश का असर नहीं दिख रहा है। जिसके कारण चार पहिया वाहन बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। शनिवार को भी बाजार में भीषण जाम देखा गया। ट्रैफिक को सुधारने व सुचारू रूप से चलाने के जगह स्थिति बत से बत्तर हो रही है।

गांधी चौक से अजित साह ने कहा कि जब तक बाजार में सही ढंग से वन वे नियम नहीं लागू के साथ पार्किंग की व्यवस्था तब से स्थिति जस से तस रहेगी। किसी प्रकार का सुधार नहीं होगा। लोगों की सहयोग की भी जरूरत है। क्योंकि शॉर्टकर्ट मारने के कारण लोग अक्सर जाम में फंसते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *