• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पहाड़कट्टा डोंक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के दो बच्चे की डूबने से हुई मौत, गाँव में पसरा मातम।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय रतुआ के पीछे बहने वाली रतुआ डोंक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के दो बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। दोनों बच्चे एक ही परिवार के चचेरे भाई थे। दोनों बच्चों के डूबने से मौत के बाद गाँव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना पहाड़कट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 07 फूल बस्ती गाँव की है। वार्ड संख्या 08 निवासी स्व०- कमरुजमा का 12 वर्षीय पुत्र मो० समद एवं मो०- रौशन का 10 वर्षीय पुत्र मो० राजा शुक्रवार शाम दोनों अपने घर से महज आधे किलोमीटर दूर स्थित रतुआ उच्च विद्यालय के पास मवेशी लाने गए थे, जहां नदी में पानी को देख दोनों नदी में नहाने लगे। तभी नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गयी।

शाम तक दोनों बच्चे मवेशी लेकर जब घर नही पहुंचे तो उनके परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। खोजबिन के दौरान स्कूल के पीछे से बहने वाली डोंक नदी किनारे ग्रामिणों व परिजनों ने दोनों बच्चे का कपड़ा देखा। जिसके बाद शुक्रवार शाम से गाँव वालों के द्वारा नदी में बच्चे की खोज की जा रही थी। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी निष्चल प्रेम व पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को दी। सूचना पर शुक्रवार रात से ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय गोताखोर के मदद से बच्चे की खोजबीन शुरू करायी। एसडीआरएफ टीम को भी आने की सूचना दी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी मसक्कत के बाद शनिवार सुबह एसडीआरएफ टीम के आने से पूर्व ही दोनों बच्चे की शव को खोजकर निकाल लिया गया। अपने 12 वर्षीय पुत्र समद की शव देख माँ शाइन बेगम व 10 वर्षीय पुत्र रजा की शव को देख माँ रेशमा बेगम बिलख-बिलख कर रोने लगी। माँ के रोने का दृश्य देख आस-पड़ोस के लोग रोने लगे। एक ही परिवार के दो बच्चों के मौत से पूरे गाँव मे मातम छा गया। इस संदर्भ में पोठिया अंचलाधिकारी निश्चल प्रेम ने बताया कि परिवार वालों ने दोनों बच्चे का पोस्टमार्टम नही करवाया। जबकि पोस्टमार्टम के लिए काफी प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *