• Thu. Dec 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पारिवारिक विवाद में महिला ने कीटनाशक का किया सेवन, अस्पताल में इलाज जारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पारिवारिक विवाद में एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। खगरा मछ्मारा में घटित इस घटना के बाद नाजु खातून की तबियत बिगड़ने लगी। उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देख बच्चों के द्वारा आसपड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दि गई। वहीँ सुचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने नाजु खातून को इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती कराया। जहां समुचित इलाज के बाद उसकी जान बच गई।  पीड़िता ने बताया की उसके पति अली को नशे की बुरी लत लग गयी थी। जिससे उसका रोजगार भी छीन गया। जहां फिलहाल वह कचड़ा बिना करता था परंतु कचड़े बीनकर प्राप्त पैसे को वह अपने नशे के पीछे बर्बाद कर देता है। उक्त मामले को लेकर आयेदिन घर में पीड़िता एवं उसकी पति के बीच  पारिवारिक कलह बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *