• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन, 4 मामले का हुआ निष्पादन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज मुख्यालय स्थित महिला थाना परिसर में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में माध्यम से पारिवारिक विवाद को जनता दरबार का आयोजन महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी, राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम के नेतृत्व में किया गया। वहीं पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के लगे जनता दरबार में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल 7 मामले पहुंचे। महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी, राहत संस्था के सचिव डॉ फरजाना बेगम के सूझबूझ से चार मामले का निपटारा मौके पर कर दिया गया। बाकी बचे मामले को अगले शनिवार जनता दरबार में आने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *