पियाकुड़ी गांव के मकसद हत्याकांड मामले में पोठिया पुलिस ने युवती तौफा प्रवीण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तौफा प्रवीण कथित प्रेमिका इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त थी, जिनका नाम अनुसंधान के क्रम में आया है। तौफा प्रवीण वही युवती है जिनके द्वारा संदिग्ध स्थिति में जहर खाने की घटना घटी थी। तथा इसे लेकर इनके भाई ने पोठिया थाना कांड संख्या 70/23 दर्ज कराया था। जिसमें उनकी बहन तौफा परवीन को जहर पिलाने का आरोप युवक मकसद सहित दो अन्य पर लगाया गया था।
लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो अनुसंधान के क्रम में अब तक जहर खिलाने के कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। जबकि मकसद हत्याकांड का मामला थाना कांड संख्या 71/23 में अनुसंधान के क्रम में इस युवती तौफा बेगम की भी भूमिका काफी संदिग्ध माना गया। जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई। हत्याकांड के इस मामले में 06 नामजद तथा चार से पांच अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें नामजद में से 02 अभियुक्त साहेब तथा इरशाद की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। 04 नामजद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बहरहाल थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply